राष्ट्रीय

कलकत्ता हाईकोर्ट से अभिषेक बनर्जी को राहत, अमित शाह टिप्पणी मामले में पुलिस कार्रवाई पर रोक

Calcutta High Court : कलकत्ता हाईकोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस नेता और सांसद अभिषेक बनर्जी को राहत देते हुए पश्चिम बंगाल पुलिस को उनके खिलाफ तत्काल कोई सख्त कार्रवाई करने से फिलहाल रोक दिया है. यह मामला विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कथित तौर पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों से जुड़ा है. इसी विवाद के चलते उनके खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर को रद्द कराने की मांग को लेकर उन्होंने सोमवार को हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी.

शिकायतकर्ता ने लगाए गंभीर आरोप

पुलिस की ओर से यह एफआईआर 5 मई को दर्ज की गई थी, जो चुनाव परिणाम घोषित होने के एक दिन बाद की कार्रवाई बताई जा रही है. मामला उत्तर 24 परगना जिले के बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र के बागुईआटी थाने में दर्ज हुआ था. शिकायत सामाजिक कार्यकर्ता राजीव सरकार ने दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि चुनावी सभाओं के दौरान अभिषेक बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ ऐसी टिप्पणियां कीं, जिनसे माहौल बिगड़ने और सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की संभावना बन सकती थी.

चुनावी प्रचार में तीखी बयानबाजी

पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव का माहौल इस बार काफी तीखा और तनावपूर्ण रहा. चुनाव प्रचार के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच लगातार आरोप-प्रत्यारोप और तीखी बयानबाजी देखने को मिली. विशेष रूप से तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच मुकाबला बेहद आक्रामक रहा, जबकि अन्य दलों की भूमिका अपेक्षाकृत कमजोर नजर आई.

ये भी पढ़ें – केरल में अब वीडी सतीशन का चलेगा राज, शपथ लेकर सीएम पद की कुर्सी पर हुए काबिज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button