Haryana

पानीपत में वकील के साथ मारधाड़, जीप सवारों ने धमकाया फिर 8-10 लड़कों ने किया हमला

Panipat News : पानीपत के मॉडल टाउन इलाके में एक वकील पर दिनदहाड़े जानलेवा हमले की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि पानीपत कोर्ट में कार्यरत युवा एडवोकेट हेमंत पर उस समय हमला हुआ जब उन्होंने सड़क पर धीमी गति से चल रही एक जोंगा जीप से रास्ता देने के लिए हॉर्न बजाया। इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि कुछ समय बाद उन पर घातक हमला कर दिया गया।

8 से 10 युवकों ने किया वार

पीड़ित के अनुसार, पहले जोंगा जीप में सवार युवकों ने न केवल गाली-गलौज की बल्कि हथियार लहराकर धमकी भी दी। इसके बाद वे मौके से चले गए। कुछ ही देर बाद करीब 8 से 10 युवक स्कूटी और कार में सवार होकर पहुंचे और वकील पर लाठी-डंडों व अन्य हथियारों से हमला कर दिया। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनका पैर भी टूट गया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना मॉडल टाउन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर शस्त्र अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों ने की मदद

हमले के दौरान आरोपियों ने वकील के शरीर पर बेरहमी से वार किए, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें- Sasaram Train Fire : सासाराम स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, एक बोगी जलकर खाक, मची अफरा-तफरी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button