IndiGo Flight : विमानन कंपनी की एक लापरवाही से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसने यात्रियों को काफी असुविधा में डाल दिया. जानकारी के मुताबिक वडोदरा से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान में टेकऑफ से पहले ही तकनीकी समस्या आ गई, जिसके कारण विमान के भीतर बिजली की आपूर्ति बंद हो गई.
इस विमान में करीब 160 यात्री सवार थे, जिन्हें उड़ान से पहले लगभग आधे घंटे तक बिना रोशनी और एयर कंडीशनिंग के अंदर ही बैठे रहना पड़ा. बताया गया है कि विमान को ग्राउंड पावर यूनिट (GPU) से बिजली दी जा रही थी, लेकिन इसी दौरान उसमें खराबी आ गई.
यात्री गर्मी और अंधेरे में परेशान
एयरपोर्ट से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार, यूनिट को ठीक करने में इंजीनियरों को लगभग 12 से 15 मिनट का समय लगा, लेकिन बिजली आपूर्ति बहाल होने में करीब 15 मिनट और लग गए. इस दौरान केबिन पूरी तरह अंधेरे में रहा और एसी बंद होने के कारण यात्री गर्मी और उमस से परेशान रहे.
घटना के बाद उड़ान में देरी भी हुई और विमान निर्धारित समय से काफी देर बाद रवाना हो सका. फिलहाल इस मामले पर एयरलाइन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
ये भी पढ़ें- Sasaram Train Fire : सासाराम स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, एक बोगी जलकर खाक, मची अफरा-तफरी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









