
Lakhimpur kheri Accident : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-बहराइच नेशनल हाईवे 730 पर उस वक्त चीख-पुकार मच गई जब एक मैजिक गाड़ी ट्रक से जा टकराई। यह हादसा इतना भयानक था कि इसमें कुल 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कई गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल यह घटना सोमवार यानी आज सुबह करीब 8 बजे हुई। इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं हादसे में कुल आठ लोगों की दर्दनाक मौत ने अधिकारियों की भी नींद उड़ा दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को सीएचसी खमरिया में पहुंचाया गया।
मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए पुलिस बताया कि मैजिक सवार सभी यात्री लखीमपुर से मजदूरी कर अपने गांव नानपारा वापस जा रहे थे। ये लोग गांव पहुंचते इससे पहले ही हादसे में उनकी मौत हो गई। मैजिक लखीमपुर से सिसैया जा रही थी, जबकि ट्रक बहराइच की ओर से आ रहा था। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुट गई है। बता दें कि मरने वाले आठ लोगों में 6 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं।
ये भी पढ़ें – छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस में खौफनाक वारदात, बक्से में मिले युवती के शव के 5 टुकड़े, सिर अब भी गायब
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









