Vivo X300 FE : वीवो जल्द ही अपनी नई Vivo X300 FE सीरीज़ को मार्केट में पेश करने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्मार्टफोन Vivo X300 Ultra के साथ 7 मई को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि आधिकारिक लॉन्च से पहले ही इस डिवाइस की संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशंस सामने आ चुके हैं, जिससे टेक यूजर्स के बीच उत्साह बढ़ गया है।
वास्तविक लॉन्च प्राइस से ज्यादा कीमत
लीक रिपोर्ट के अनुसार, टिप्सटर संजू चौधरी ने फोन के रिटेल बॉक्स की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें इसका 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट दिखाई देता है। बॉक्स पर इसकी MRP 1,19,999 रुपये बताई गई है। हालांकि यह ध्यान देने वाली बात है कि रिटेल बॉक्स पर लिखी कीमत अक्सर वास्तविक लॉन्च प्राइस से ज्यादा होती है।
MRP अधिक दिखाकर की जाती है मार्केटिंग
इसी आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि Vivo X300 FE की असल कीमत करीब 80,000 रुपये के आसपास हो सकती है। यह रणनीति कंपनियां आमतौर पर अपनाती हैं, जहां MRP अधिक दिखाकर मार्केटिंग की जाती है, लेकिन लॉन्च प्राइस अपेक्षाकृत कम होता है।
देखने को मिल सकता स्टोरेज का कॉम्बिनेशन
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इस फोन में 6.31 इंच का 1.5K रिज़ॉल्यूशन वाला फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जिसके साथ LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज का कॉम्बिनेशन देखने को मिल सकता है।
50MP का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना
कैमरा सेटअप भी इस फोन का बड़ा हाइलाइट रहने वाला है। इसमें 50MP Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस, 50MP टेलीफोटो लेंस और 50MP का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है। यह सेटअप फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए काफी पावरफुल माना जा रहा है। बैटरी के मामले में भी यह फोन दमदार होगा, जिसमें 6,500mAh की बैटरी के साथ 90W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
ये भी पढ़ें- UPI पेमेंट होगा सुपरफास्ट, बिना ऐप खोले ऐसे करें ट्रांजैक्शन
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









