Uttar Pradeshराज्य

घरेलू LPG सिलेंडर हुआ महंगा, अखिलेश यादव ने शायराना अंदाज में साधा निशाना

LPG Price Hike : देशभर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है. गैस सिलेंडर अब 29 रुपये महंगा हो गया है. नई दरें 7 जून की रात 12 बजे से लागू हो गई हैं. इसके बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई है.

सिलेंडर की कीमत बढ़ने के बाद इस मुद्दे पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर शायराना अंदाज में प्रतिक्रिया दी, उन्होंने लिखा, “रोटी के महंगे होने से थाली गई रूठ, बीजेपी से अब तो हर आस गई टूट.”

वैश्विक ऊर्जा बाजार में वृद्धि का असर

जानकारी के अनुसार, रसोई गैस की कीमत में 29 रुपये प्रति सिलेंडर की यह बढ़ोतरी पिछले तीन महीनों में दूसरी बार की गई है. वहीं, उद्योग सूत्रों का कहना है कि वैश्विक ऊर्जा बाजार में बढ़ती कीमतों के कारण सरकारी ईंधन खुदरा विक्रेताओं पर दबाव बना हुआ है. इसी वजह से एलपीजी की कीमतों में संशोधन किया गया है.

अंतरराष्ट्रीय ईंधन कीमतों में वृद्धि

इससे पहले 7 मार्च को भी घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी. पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसके चलते अंतरराष्ट्रीय ईंधन कीमतों में भी वृद्धि दर्ज की गई है.

सूत्रों के मुताबिक, ताजा मूल्य संशोधन से पहले सरकारी तेल विपणन कंपनियों को बेचे जाने वाले प्रत्येक एलपीजी सिलेंडर पर लगभग 703 रुपये का नुकसान हो रहा था.

कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

उधर,भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भी इस फैसले को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की है. पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर को 29 रुपये महंगा कर दिया गया है और इसे महंगाई से जोड़ते हुए सरकार पर निशाना साधा.

घरेलू एलपीजी की नई कीमतें लागू

गौरतलब है कि सरकारी तेल कंपनियों द्वारा 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में इसकी कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें- ‘पेड्डी’ में जाह्नवी का लुक बना बहस का मुद्दा, कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button