
Blue Origin : एलन मस्क की स्पेसएक्स के साथ अंतरिक्ष दौड़ में शामिल जेफ बेजोस की कंपनी ‘ब्लू ओरिजिन’ को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। फ्लोरिडा में गुरुवार को हुए एक परीक्षण के दौरान कंपनी का ‘न्यू ग्लेन’ रॉकेट लॉन्चपैड पर ही भीषण विस्फोट के साथ नष्ट हो गया।
हॉट-फायर टेस्ट के दौरान हुआ हादसा
यह घटना उस समय हुई जब रॉकेट का हॉट-फायर टेस्ट किया जा रहा था। कंपनी के अनुसार, इस दुर्घटना में सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं और यह तकनीकी खराबी (अनोमली) का परिणाम माना जा रहा है, जिसकी जांच जारी है।
लाइव स्ट्रीम में दिखा भयानक दृश्य
स्पेस लॉन्च की लाइव स्ट्रीमिंग कर रहे यूट्यूब चैनल NASASpaceflight के अनुसार, यह हादसा लगभग रात 2100 ET (0200 GMT) पर हुआ। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही न्यू ग्लेन रॉकेट में आग प्रज्वलित हुई, वह अचानक बड़े विस्फोट में बदल गया। कुछ ही पलों में पूरा लॉन्चपैड आग के गोले में तब्दील हो गया और आसमान में धुएं तथा आग की ऊंची लपटें उठती दिखाई दीं।
ये भी पढ़ें – अंधविश्वास के चलते भीड़ का खूनी तांडव, पत्नी को ‘डायन’ बताने पर बचाने आए पति की हत्या
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









