Delhi Metro Last Train : दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने 17 मई को अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मैच के मद्देनजर मेट्रो सेवाओं का समय बढ़ाने का फैसला लिया है। यह कदम उन हजारों क्रिकेट प्रेमियों के लिए लिया गया है जो मैच देखने के बाद घर लौटेंगे।
DC vs RR के बीच मुकाबला
इस दिन दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला जाएगा। डीएमआरसी ने सभी प्रमुख रूट ब्लू, ग्रीन, रेड, येलो, वॉयलेट, पिंक, मैजेंटा, ग्रे और एयरपोर्ट एक्सप्रेस पर देर रात तक मेट्रो चलाने का निर्देश दिया है। कुछ रूट्स पर मेट्रो सेवाएं 2:20 बजे तक जारी रहेंगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे किसी असुविधा से बचने के लिए आखिरी ट्रेन से 5-10 मिनट पहले स्टेशन पहुंच जाएं।
मुख्य रूट्स और आखिरी ट्रेन की समय-सारणी-
रेड लाइन (शहीद स्थल – रिठाला): रात 11:00 बजे (गंतव्य पर आगमन 00:10 बजे)
येलो लाइन (समयपुर बादली – मिलेनियम सिटी सेंटर, गुरुग्राम): रात 11:00 बजे (गंतव्य 00:20 बजे)
ब्लू लाइन (वैशाली / नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी – द्वारका सेक्टर-21): रात 11:00 बजे (वैशाली / द्वारका), नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से द्वारका सेक्टर-21 22:50 बजे
ग्रीन लाइन (कीर्ति नगर / इन्द्रलोक – ब्रिगेडियर होशियार सिंह / मुंडका): रात 11:00 बजे
वॉयलेट लाइन (कश्मीरी गेट – राजा नाहर सिंह): रात 11:00 बजे
पिंक लाइन (मजलिस पार्क – मऊजपुर बाबरपुर / शिव विहार): रात 22:40 बजे से 01:55 बजे तक विस्तारित
मजेंटा लाइन (बोटैनिकल गार्डन – जनकपुरी पश्चिम / कृष्णा पार्क एक्सटेंशन): रात 11:00 बजे से 02:20 बजे तक विस्तारित
ग्रे लाइन (द्वारका – ढांसा बस स्टैंड): रात 11:00 बजे
एयरपोर्ट एक्सप्रेस (नई दिल्ली – यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25): रात 23:15 बजे
डीएमआरसी ने स्पष्ट किया है कि यह सुविधा खासतौर पर उन यात्रियों के लिए है जो मैच देखने के बाद घर लौटेंगे, ताकि उन्हें कोई असुविधा न हो।
नोट: यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए आखिरी ट्रेन के समय से 5-10 मिनट पहले स्टेशन पहुंचें।
ये भी पढ़ें-









