Haryana

गुरुग्राम में हीरो होंडा चौक पर हुआ सड़क हादसा, स्कूटी सवार की मौके पर मौत

Gurugram Accident : गुरुग्राम में NH-48 पर हीरो होंडा चौक के पास सर्विस लेन पर एक ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नई बस्ती के एक युवक के रूप में हुई है। वह स्कूटी से जा रहा था जब ट्रक से उसकी टक्कर हो गई।

स्कूटी अचानक से आई सामने

ट्रक ड्राइवर का कहना है कि स्कूटी सवार गलत दिशा से सड़क पर आ गया था, जिससे वह ट्रक से टकरा गया। चश्मदीदों के अनुसार, ट्रक अपनी लेन में ही चल रहा था और स्कूटी अचानक सामने आ गई। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इस हादसे के कारण हीरो होंडा चौक पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ, लेकिन पुलिस ने उसे जल्द ही डायवर्ट कर सुचारू कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

ये भी पढ़ें- उत्तराखंड में 29 मई से शुरू होगा SIR, अंतिम सूची 15 सितंबर को प्रकाशित

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button