Haryanaराज्य

हथिनी कुंड बैराज में गहराया जल संकट, UP और WJC को पानी की सप्लाई प्रभावित

Hathini Kund Barrage : हरियाणा के यमुनानगर स्थित हथिनी कुंड बैराज पर जल संकट लगातार गहराता जा रहा है. बैराज में पानी की आमद बेहद कम हो गई है, जिसके चलते उत्तर प्रदेश और वेस्टर्न जमुना कैनाल (WJC) को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा. जलस्तर घटने का असर सिंचाई के साथ-साथ बिजली उत्पादन पर भी दिखाई देने लगा है.

ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस समय बैराज पर केवल 2800 क्यूसिक पानी दर्ज किया गया है, जो सामान्य स्तर से काफी कम माना जा रहा है. पानी की कमी के कारण उत्तर प्रदेश और वेस्टर्न जमुना कैनाल तक पर्याप्त जल आपूर्ति नहीं हो पा रही. वहीं, हाइडल पावर प्रोजेक्ट पर भी इसका असर पड़ा है, जिससे बिजली उत्पादन प्रभावित हो रहा है.

इस बार की तुलना में कई गुना ज्यादा पानी

यदि यही स्थिति बनी रहती है तो आने वाले दिनों में पानी और बिजली दोनों की समस्या बढ़ सकती है. पिछले साल मानसून के दौरान हालात इससे बिल्कुल अलग थे. उस समय बैराज पर करीब 3 लाख 29 हजार क्यूसिक पानी रिकॉर्ड किया गया था, जो इस बार की तुलना में कई गुना ज्यादा था.

बढ़ते संकट ने बढ़ाई चिंता

वहीं, विशेषज्ञों के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फ पिघलने की वजह से रात के समय जलस्तर में कुछ बढ़ोतरी जरूर हो रही है, लेकिन यह बढ़त मौजूदा संकट को दूर करने के लिए नाकाफी साबित हो रही है.

ऐसे में हथिनी कुंड बैराज पर घटता जलस्तर कृषि, पेयजल और बिजली व्यवस्था के लिए बड़ी चिंता बनता जा रहा है. अब लोगों की उम्मीदें मानसून पर टिकी हैं, क्योंकि अच्छी बारिश ही इस संकट से राहत दिला सकती है.

ये भी पढ़ें- Keralam New CM : वीडी सतीशन होंगे केरलम के नए मुख्यमंत्री, जानें कैसा है सियासी सफर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button