Uttar Pradeshराज्य

छात्रा से अश्लील बातचीत के आरोप में लखनऊ यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर को पुलिस ने हिरासत में लिया

Lucknow University Case : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक गंभीर मामला सामने आया है. लखनऊ यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया है. उन पर बीएससी फाइनल ईयर की एक छात्रा से फोन पर अश्लील बातचीत करने का आरोप लगा है.

मामले में छात्रा द्वारा दिए गए दो ऑडियो सामने आए हैं. आरोप है कि बातचीत के दौरान प्रोफेसर ने छात्रा को अनुचित लाभ देने की बात कही और परीक्षा के प्रश्नपत्र आउट कराने का भी जिक्र किया. छात्रा ने ये ऑडियो विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपे थे.

आरोपी प्रोफेसर से पूछताछ जारी

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने इस संबंध में पुलिस को लिखित शिकायत दी. शिकायत के आधार पर थाना हसनगंज में संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार, मामले की जांच सहायक पुलिस आयुक्त महानगर द्वारा की जाएगी. फिलहाल आरोपी प्रोफेसर से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

आरोपी प्रोफेसर पर सख्त कार्रवाई की मांग

विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित की है. वहीं, प्रशासन का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और आंतरिक शिकायत समिति 24 घंटे के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी.

आपको बता दें कि डॉ. परमजीत सिंह जंतु विज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं. घटना के सामने आने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

ये भी पढ़ें- तीन साल की रेप पीड़ित बच्ची तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती है, फिर भी स्कूल को क्यों बचाया जा रहा है? – सौरभ भारद्वाज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button