Uttar Pradeshराज्य

प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार संपन्न, ससुर अरविंद बिष्ट ने नम आंखों से दी मुखाग्नि

UP News : समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार आज लखनऊ के भैसाकुंड में किया गया. अंतिम संस्कार के दौरान उनके ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी. इस मौके पर अखिलेश यादव, धर्मेंद्र यादव, आदित्य यादव, शिवपाल सिंह यादव सहित परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे.

बता दें कि बुधवार सुबह 13 मई को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद प्रतीक यादव का निधन हो गया था. मात्र 38 वर्ष की उम्र में उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई. विभिन्न राजनीतिक दलों- कांग्रेस, बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया.

उपमुख्यमंत्री का संवेदना संदेश

अंतिम संस्कार में समाजवादी पार्टी और बीजेपी के कई बड़े नेता भी शामिल हुए और उन्होंने इस असामयिक निधन पर शोक जताया. वहीं, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि यह अत्यंत दुखद क्षण है और प्रतीक यादव असमय दुनिया से चले गए, उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्राप्त हो. उनकी पत्नी नम्रता पाठक ने भी कहा कि प्रतीक ने अपना जीवन परिवार को समर्पित किया था और वे आगे कुछ बड़ा करना चाहते थे.

राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया

राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भी इस घटना को दुखद बताया और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. वहीं राज्यमंत्री बेबीरानी मौर्य ने उन्हें सरल और मिलनसार व्यक्ति बताते हुए श्रद्धांजलि दी. पूर्व सांसद कौशल किशोर ने भी ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले.

बीजेपी प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने कहा कि यह परिवार के लिए बेहद कठिन समय है और पार्टी पूरी संवेदनशीलता के साथ अपर्णा यादव और उनके परिवार के साथ खड़ी है.

समाजवादी पार्टी नेता की प्रतिक्रिया

समाजवादी पार्टी नेता दीपक मिश्रा ने कहा कि इतनी कम उम्र में निधन बेहद पीड़ादायक है और प्रतीक यादव एक अच्छे और नेक इंसान थे. वहीं समाजसेवी मुकेश बहादुर सिंह ने भी इसे बड़ी क्षति बताया और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति मिलने की प्रार्थना की.

ये भी पढ़ें- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने टीचिंग एसोसिएट के 3540 पदों पर निकाली भर्ती, डिटेल में पढ़ें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button