टेकलाइफ़स्टाइल

चैटिंग होगी और आसान, WhatsApp में आ सकते हैं फ्लोटिंग नोटिफिकेशन बबल्स

WhatsApp Update : WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक और बड़ा विजुअल और इंटरफेस बदलाव लाने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Meta का यह मैसेजिंग ऐप जल्द ही एक नए और फ्रेश डिजाइन के साथ नजर आ सकता है, जिसमें टॉप नेविगेशन बार में भी बदलाव देखने को मिलेंगे।

इंटरफेस को सिंपल और मॉडर्न बनाने का काम

WaBetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, नए अपडेट में ऐप के नाम की जगह WhatsApp का ऑफिशियल लोगो टॉप बार में दिख सकता है। इसके साथ ही इंटरफेस को ज्यादा सिंपल और मॉडर्न बनाने पर काम चल रहा है, ताकि नए फीचर्स तक पहुंच और आसान हो सके। इसमें स्टेटस अपडेट्स को टॉप सेक्शन से सीधे एक्सेस करने की सुविधा भी शामिल हो सकती है।

नोटिफिकेशन बबल्स सपोर्ट मिलने की संभावना

इसके अलावा, WhatsApp एक ऐसे नए फीचर पर भी काम कर रहा है जो बातचीत को और तेज और आसान बना देगा। इसमें नोटिफिकेशन बबल्स का सपोर्ट मिलने की संभावना है, जो एंड्रॉयड सिस्टम पर आधारित होगा। इस फीचर की मदद से यूजर्स चैट को किसी भी स्क्रीन पर फ्लोटिंग आइकन के रूप में देख सकेंगे।

डिवाइस सेटिंग्स और सिस्टम सपोर्ट पर करेगी निर्भर

इन बबल्स के जरिए यूजर्स बिना किसी ऐप को बंद किए सीधे मैसेज पढ़ और रिप्लाई कर सकेंगे। जैसे ही यूजर बबल पर टैप करेगा, एक छोटा चैट विंडो खुल जाएगा, जिससे मल्टीटास्किंग और भी आसान हो जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर एंड्रॉयड 11 और उससे ऊपर के वर्जन वाले डिवाइसेज पर बेहतर तरीके से काम करेगा। हालांकि, इसकी उपलब्धता डिवाइस सेटिंग्स और सिस्टम सपोर्ट पर निर्भर करेगी।

यूजर्स के लिए रोलआउट किए जाने की संभावना

फिलहाल ये सभी बदलाव डेवलपमेंट स्टेज में हैं और पहले बीटा यूजर्स के लिए जारी किए जा सकते हैं। इसके बाद इन्हें धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किए जाने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- AAP में बड़ी टूट, सात सांसदों ने छोड़ी पार्टी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा- अभी और बहुत कुछ होना बाकी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button