Uttar Pradeshराज्य

प्रतीक यादव के निधन पर सीएम योगी ने जताया शोक, जानें क्या कहा

Prateek Yadav Death : समाजवादी पार्टी के दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन हो गया. जानकारी के अनुसार देर रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद बुधवार (13 मई) की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर से हर कोई स्तब्ध है और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है. यूपी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष और बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शोक व्यक्त किया है.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पद्म विभूषण स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के पुत्र तथा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का आकस्मिक निधन अत्यंत दुखद है, उन्होंने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. साथ ही उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान हो.

इसी तरह उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी एक्स पर पोस्ट कर प्रतीक यादव के निधन पर गहरा दुख जताया, उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के पुत्र और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन की खबर बेहद दुखद है, उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस कठिन समय में संबल मिलने की कामना की.

ये भी पढ़ें- मोदी सरकार में चार बार नीट का पेपर लीक हो चुका है, लेकिन अब तक किसी को सजा नहीं मिली- केजरीवाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button