Haryanaमौसम

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। सोमवार सुबह हिसार, भिवानी और सिरसा समेत कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली और तापमान में गिरावट देखने को मिली। हिसार के आर्यनगर क्षेत्र में ट्रांसफार्मर पर बिजली गिरने की भी सूचना सामने आई है।

तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है। विभाग ने 11 मई से 14 मई के बीच पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक की संभावना जताई है। इसके बाद मौसम दोबारा शुष्क हो सकता है।

रविवार को हरियाणा में सबसे अधिक तापमान फरीदाबाद के बोपानी क्षेत्र में 45.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं भिवानी में तापमान 42 डिग्री और सिरसा में 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 11 मई को कई जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा 10 मई और 12 से 14 मई के दौरान भी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना बनी हुई है।

इन जगहों पर बारिश की संभावना

विभाग ने पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर के लिए गरज-चमक और बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद और भिवानी में तेज हवाओं और बादलों की गतिविधियों की संभावना जताई गई है।

कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश

पूर्वानुमान के अनुसार, चंडीगढ़ समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और खुले स्थानों से बचने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें- हिमाचल में दर्दनाक हादसा, 6 पर्यटकों की मौत, 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button