Haryana News : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों को वित्तीय सहायता का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि लाडो लक्ष्मी योजना की 7वीं किस्त जारी कर दी गई है, जिसके अंतर्गत लगभग 9.76 लाख लाभार्थी महिलाओं के खातों में करीब 205 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। इसके साथ ही 18 सामाजिक सुरक्षा पेंशनों के तहत 35.62 लाख लाभार्थियों को 1146.73 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई है।
छात्रों को 100.45 करोड़ रुपये की सहायता
सीएम सैनी ने कहा कि अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और अन्य वर्गों के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति को अब राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल से जोड़ा गया है, जिसके तहत 64,923 छात्रों को 100.45 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है। दयालु योजना के अंतर्गत 5677 परिवारों को 215.29 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद भी जारी की गई है। वहीं, गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के तहत 11.23 लाख महिलाओं के खातों में 38.54 करोड़ रुपये भेजे गए हैं।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
किसानों के लिए खरीफ 2025 फसल नुकसान मुआवजे के रूप में 150,583 किसानों को 370.52 करोड़ रुपये की राशि सीधे खातों में ट्रांसफर की गई है। इसके अलावा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पिछले 11 वर्षों में किसानों को कुल 9888 करोड़ रुपये का क्लेम दिया गया है। भावांतर भरपाई योजना के तहत आलू और फूलगोभी उत्पादक 5296 किसानों को 38.88 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है।
J-Form को सीधे किसानों तक भेजने की व्यवस्था
सरकार ने डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देते हुए J-Form को सीधे किसानों के व्हाट्सएप पर भेजने की व्यवस्था शुरू की है, जिससे उन्हें आढ़तियों के पास जाने की जरूरत नहीं होगी। साथ ही ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम भी लॉन्च किया गया है, जिससे प्रक्रिया पारदर्शी और तेज होगी तथा भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी।
डॉ. भीमराव अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अंत्योदय परिवारों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना, दयालु योजना, अंत्योदय परिवहन योजना और डॉ. भीमराव अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना जैसी कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।
ये भी पढ़ें- भगवंत मान सरकार द्वारा फरीदकोट में गैर-कानूनी खाद और कीटनाशक यूनिट का पर्दाफाश, मामला दर्ज
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









