Weather Update : दिल्ली-NCR का मौसम लगातार बदलता हुआ नजर आ रहा है. कहीं तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ रही है तो कहीं बारिश और ओलावृष्टि से मौसम ठंडा हो रहा है. बीती रात भी दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरे. ऐसे में आज के मौसम की स्थिति को लेकर लोग अपडेट जानना चाहते हैं.
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में आज अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 19 डिग्री रहने का अनुमान है. साथ ही राजधानी में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना भी जताई गई है, हालांकि किसी तरह की चेतावनी फिलहाल जारी नहीं की गई है.
आज मौसम मिलाजुला रहने का अनुमान
वहीं, गौतमबुद्धनगर में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. यहां आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रह सकता है और एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. साथ ही बिजली कड़कने और तेज आंधी को लेकर चेतावनी भी दी गई है.
गाजियाबाद में आज मौसम मिलाजुला रहने का अनुमान है. यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. आंशिक बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. बिजली गिरने और तेज तूफानी स्थिति को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.
गुरुग्राम में आंधी और बारिश की संभावना
गुरुग्राम की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आसमान में बादल आंशिक रूप से मौजूद रहेंगे और कुछ इलाकों में बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. साथ ही आंधी और तेज सतही हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है.
फरीदाबाद में आज मौसम और अधिक गर्म रह सकता है, जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. यहां भी आंशिक बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. बिजली कड़कने के साथ तेज आंधी और हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है.
ये भी पढ़ें- कैथल में 17 वर्षीय लड़की का रास्ता रोककर छेड़खानी, मां की शिकायत पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









