Punjab

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बागवानी विकास अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

Punjab News : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में बागवानी क्षेत्र को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है. इसी प्रतिबद्धता के तहत बागवानी विकास अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी. यह जानकारी बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान विभिन्न विभागीय गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा करते हुए दी.

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बताया कि पंजाब लोक सेवा आयोग (पीपीएससी) द्वारा बागवानी विकास अधिकारियों के पदों का परिणाम पहले ही घोषित किया जा चुका है और भर्ती से संबंधित आवश्यक अगली औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं, उन्होंने कहा कि विभाग में पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध होने से किसानों के कल्याण के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने में मदद मिलेगी और बागवानों को समय पर बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाई जा सकेंगी.

भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश

मंत्री ने अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने और इसे तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए, उन्होंने जोर देकर कहा कि भर्ती से संबंधित लंबित प्रक्रियाओं को बिना किसी देरी के पूरा किया जाए, ताकि चयनित उम्मीदवारों को जल्द से जल्द नियुक्ति पत्र जारी किए जा सकें, उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है.

किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर

इससे पहले बैठक के दौरान अतिरिक्त सचिव बागवानी लतीफ अहमद और निदेशक बागवानी मनीष कुमार ने कैबिनेट मंत्री को विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों, जारी विकास कार्यों और अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों की जानकारी दी.

मंत्री भगत ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि किसानों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखा जाए और उन्हें सरकारी योजनाओं के बारे में पूरी जानकारी देने के साथ-साथ इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ सुनिश्चित किया जाए.

ये भी पढ़ें- पंजाब में महिलाओं की सुरक्षा पर मान सरकार सख्त, पॉश एक्ट के अनुपालन संबंधी सभी विभागों को बड़ा आदेश

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button