धर्म

शादी में आ रही है बाधा? तुलसी विवाह पर करें ये 4 उपाय, जल्द बन सकते हैं विवाह के योग

Tulsi Vivah 2026 : हिंदू धर्म में तुलसी विवाह को बेहद शुभ और महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन माता तुलसी और भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम का विवाह कराया जाता है. माना जाता है कि विधि-विधान से पूजा करने पर घर में सुख-समृद्धि आती है और जीवन की परेशानियां दूर होती हैं. खासतौर पर जिन युवक-युवतियों के विवाह में लगातार अड़चनें आ रही हैं, उनके लिए तुलसी विवाह का दिन विशेष फलदायी माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन कुछ खास उपाय करने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं.

वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि 21 नवंबर को सुबह 6 बजकर 30 मिनट से शुरू होगी और 22 नवंबर को सुबह 4 बजकर 56 मिनट पर समाप्त होगी. उदयातिथि के आधार पर इस साल तुलसी विवाह 21 नवंबर, शनिवार को मनाया जाएगा. इस दिन श्रद्धालु व्रत रखकर माता तुलसी और भगवान शालिग्राम की पूजा-अर्चना करेंगे.

शादी की अड़चनें दूर करने के लिए करें ये उपाय

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, तुलसी विवाह के दिन कुछ धार्मिक उपाय किए जा सकते हैं.

  1. हल्दी मिले पानी से करें स्नान: अगर विवाह में लंबे समय से परेशानी आ रही है, तो स्नान के पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाएं. इसके बाद तुलसी और शालिग्राम की पूजा करें. भगवान को हल्दी का लेप या हल्दी मिला दूध अर्पित करें. मान्यता है कि इससे कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होती है.
  2. तुलसी-शालिग्राम को मौली से बांधें: पूजा के दौरान माता तुलसी और भगवान शालिग्राम को मौली से एक-दूसरे के साथ बांधें. इसके बाद गरीबों, ब्राह्मणों या जरूरतमंदों को वस्त्र, मिठाई और फल दान करें.
  3. माता तुलसी का करें सोलह श्रृंगार: तुलसी विवाह के दिन माता तुलसी को लाल चुनरी, चूड़ियां, बिंदी, सिंदूर, पायल और मेहंदी जैसी श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करें. धार्मिक मान्यता है कि इससे विवाह संबंधी बाधाएं दूर होती हैं और दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहता है.
  4. शाम को जलाएं घी का दीपक: संध्या के समय तुलसी के पौधे के पास शुद्ध घी का दीपक जलाएं. अपनी मनोकामना कहते हुए तुलसी चालीसा का पाठ करें और ‘ॐ सृष्टिकर्ता मम विवाह कुरु कुरु स्वाहा’ मंत्र का जाप करें.

ये भी पढ़ें- पंजाब में महिलाओं की सुरक्षा पर मान सरकार सख्त, पॉश एक्ट के अनुपालन संबंधी सभी विभागों को बड़ा आदेश

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button