Gujaratशिक्षा

Gujarat Board 12th Result 2026 : 4 मई को जारी होगा रिजल्ट, WhatsApp से ऐसे चेक करें परिणाम

Gujarat Board 12th Result 2026 : गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Gujarat Secondary and Higher Secondary Education Board) जल्द ही HSC 12वीं का रिजल्ट 2026 घोषित करने जा रहा है। इस बार करीब 6 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय की पुष्टि कर दी है।

छात्रों को दी जाएगी नई सुविधा

जानकारी के अनुसार, GSEB 12वीं का परिणाम सोमवार, 4 मई 2026 को सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना सीट नंबर दर्ज करके ऑनलाइन मार्कशीट देख सकेंगे। इसके अलावा इस बार छात्रों को एक नई सुविधा भी दी गई है, जिसके तहत वे WhatsApp के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

WhatsApp सुविधा काफी मददगार

बोर्ड ने बताया है कि छात्र तीन तरीकों से अपना रिजल्ट देख सकेंगे- आधिकारिक वेबसाइट gseb.org, DigiLocker और WhatsApp। खास बात यह है कि वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण यदि सर्वर स्लो या डाउन हो जाता है, तो WhatsApp सुविधा छात्रों के लिए काफी मददगार साबित होगी।

बोर्ड ने आधिकारिक नंबर किया जारी

WhatsApp के जरिए रिजल्ट देखने के लिए बोर्ड ने एक आधिकारिक नंबर भी जारी किया है- 6357300971। छात्रों को इस नंबर को अपने मोबाइल में सेव करना होगा। इसके बाद WhatsApp पर जाकर इस नंबर पर अपना 6 अंकों का सीट नंबर भेजना होगा। मैसेज भेजते ही कुछ ही सेकंड में रिजल्ट का विवरण वापस मैसेज के रूप में मिल जाएगा।

छात्रों को रिजल्ट देखने में होगी आसानी

इस वर्ष 12वीं परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा का आयोजन 26 फरवरी से 18 मार्च 2026 तक किया गया था। अब बोर्ड सभी स्ट्रीम- साइंस, जनरल और वोकेशनल- का परिणाम एक साथ जारी करेगा। बोर्ड की इस डिजिटल पहल से छात्रों को रिजल्ट देखने में आसानी होगी और तकनीकी समस्याओं के समय भी वे बिना परेशानी के अपना परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें- एम्स की चेतावनी, स्क्रीन टाइम बढ़ने से बच्चों की भाषा और सामाजिक क्षमता पर पड़ सकता है असर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button