Car Driving Tips : सड़क पर तेज़ी से दौड़ती कार को देखकर अक्सर लोगों के मन में खुद ड्राइव करने की इच्छा जागती है। कोई अपनी मेहनत से कार खरीदकर यह सपना पूरा करता है, तो कोई ड्राइविंग को अपने जुनून के तौर पर अपनाता है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि कार चलाना आसान है या मुश्किल।
जरूरी बातों का ध्यान रखें
अनुभव बताता है कि ड्राइविंग एक सीखने की प्रक्रिया है, जो हर नई कार और हर अलग सड़क के साथ बदलती रहती है। अगर आप कार चलाना सीख रहे हैं या सीखने का सोच रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखकर आप जल्दी आत्मविश्वास के साथ ड्राइविंग सीख सकते हैं।
क्लच, ब्रेक और एक्सीलेरेटर का सही तालमेल
सबसे पहले अपनी कार को समझना बेहद जरूरी है। यह जानना जरूरी है कि गाड़ी मैनुअल है या ऑटोमैटिक। मैनुअल कार में क्लच, ब्रेक और एक्सीलेरेटर (A-B-C) का सही तालमेल सीखना जरूरी होता है। शुरुआत में खड़ी गाड़ी में इन तीनों का अभ्यास करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
कम स्पीड पर गाड़ी चलाना बेहतर
ड्राइविंग करते समय दोनों हाथ हमेशा स्टीयरिंग पर रखें और ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूर रहें। खासकर मोबाइल का इस्तेमाल करते हुए ड्राइव करना खतरनाक हो सकता है। शुरुआती दौर में कम स्पीड पर गाड़ी चलाना बेहतर होता है, ताकि ब्रेक और एक्सीलेरेटर पर नियंत्रण मजबूत हो सके।
सीट को सही तरीके से सेट करना जरूरी
गाड़ी चलाने से पहले सीट बेल्ट लगाना और सीट को सही तरीके से सेट करना जरूरी है। इससे ड्राइविंग के दौरान आराम और बेहतर कंट्रोल मिलता है। साथ ही, साइड मिरर और रियर व्यू मिरर पर नजर बनाए रखना चाहिए, ताकि आसपास की स्थिति का अंदाजा रहे।
बिना जरूरत ओवरटेकिंग से बचना
ड्राइविंग के दौरान इंडिकेटर, हेडलाइट, टेललाइट और अन्य लाइटिंग सिस्टम का सही इस्तेमाल आना चाहिए। तेज रफ्तार और बिना जरूरत ओवरटेकिंग से बचना चाहिए, क्योंकि यह दुर्घटना का बड़ा कारण बन सकता है।
नियमित अभ्यास और और ट्रैफिक नियमों का पालन
सबसे अहम बात है आत्मविश्वास और धैर्य। जल्दबाजी से बचें, नियमित अभ्यास करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। साथ ही वैध ड्राइविंग लाइसेंस रखना भी जरूरी है। धीरे-धीरे अभ्यास के साथ आप एक बेहतर ड्राइवर बन सकते हैं।
ये भी पढ़ें- आईपीएल 2026 बना टीम इंडिया में वापसी का मंच, इन खिलाड़ियों ने बढ़ाई दावेदारी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








