Biharयूटिलिटी न्यूजराज्य

पटना में अब इतने दामों में मिल रहे हैं पेट्रोल-डीजल, दूध के दामों में भी बढ़ोतरी

Patna Petrol Diesel Price : देश में पिछले दस दिनों से लगातार पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा हो रहा है। इन दस दिनों में अब तक 4 बार तेल के दाम बढ़ाए जा चुके हैं। सोमवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि कर दी है। बिहार की राजधानी पटना की बात करें तो यहां पेट्रोल के दाम 112.70 रुपये और डीजल के दाम 99.87 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेजी, रुपये की कमजोरी और बढ़ती आयात लागत ने तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ा दिया है। इसके साथ ही रिफाइनिंग मार्जिन में आए बदलाव का असर भी सीधे पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर दिखाई दे रहा है। लंबे समय तक स्थिर रखी गई दरों के बाद अब कंपनियां बढ़ी हुई लागत को धीरे-धीरे उपभोक्ताओं पर डाल रही हैं, जिससे पिछले 12 दिनों में पेट्रोल और डीजल करीब 5 रुपये प्रति लीटर तक महंगे हो गए हैं।

जरूरी चीजों पर भी दिखने लगा है असर

दूसरी ओर, महंगाई का असर अब रोजमर्रा की जरूरी चीजों पर भी दिखने लगा है। बिहार में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। कॉम्फेड ने सुधा ब्रांड के दूध और उससे जुड़े उत्पादों के दाम 2 से 3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं, जो आज से पूरे राज्य में लागू हो गए हैं।

कच्चे दूध की खरीद लागत में हुई वृद्धि

जानकारी के मुताबिक, इस बढ़ोतरी की बड़ी वजह कच्चे दूध की खरीद लागत में हुई वृद्धि है, जो हाल के दिनों में 2 से 3.13 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ी है। इसके चलते पनीर, मक्खन, पेड़ा, गुलाबजामुन और रसगुल्ले जैसे डेयरी उत्पाद भी अब पहले से महंगे हो गए हैं।

ये भी पढ़ें – महाराष्ट्र में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी SUV ने छीन ली इतनी जिंदगियां

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button