Gujaratबिज़नेसराजनीति

Elections 2026 : पीएम मोदी की झालमुड़ी चर्चा का असर, अब बाजार में लॉन्च हुआ नया प्रोडक्ट

Elections 2026 : पश्चिम बंगाल की राजनीति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी दौरे के दौरान खाई गई झालमुड़ी का असर अब बिजनेस जगत में भी देखने को मिल रहा है। इसी ट्रेंड को भुनाते हुए गुजरात के प्रसिद्ध उद्योगपति चंदूभाई विरानी ने अपने फूड ब्रांड के तहत झालमुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च कर दिया है।

चिप्स और नमकीन के बड़े ब्रांड

चंदूभाई विरानी, जो बालाजी वेफर्स के संस्थापक हैं, ने इस प्रोडक्ट को बाजार में उतारा है। उनकी कंपनी पहले से ही चिप्स और नमकीन के बड़े ब्रांड के रूप में जानी जाती है। अब झालमुड़ी को भी अपनी प्रोडक्ट रेंज में शामिल कर उन्होंने एक नया कदम उठाया है।

झालमुड़ी खाने की तस्वीरें, वीडियो वायरल

कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के झारग्राम दौरे के दौरान झालमुड़ी खाने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे, जिसके बाद यह स्नैक एक बार फिर चर्चा में आ गया। इसी लोकप्रियता को देखते हुए इसे बाजार में उतारने का फैसला किया गया।

बड़े ब्रांड के रूप में किया पेश

चंदूभाई विरानी का कहना है कि उनका उद्देश्य ग्राहकों की मांग के अनुसार प्रोडक्ट उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि झालमुड़ी देश के कई हिस्सों में पहले से ही लोकप्रिय स्नैक है, जिसे अब बड़े ब्रांड के रूप में पेश किया जा रहा है।

फूड ब्रांड्स में हजारों कर्मचारी कार्यरत

बता दें कि बालाजी वेफर्स की शुरुआत 1990 के दशक में हुई थी और आज यह कंपनी हजारों करोड़ रुपये के कारोबार तक पहुंच चुकी है। छोटे स्तर से शुरू हुआ यह सफर अब देश के बड़े फूड ब्रांड्स में शामिल हो चुका है, जिसमें हजारों कर्मचारी कार्यरत हैं।

ये भी पढ़ें- बढ़ती महंगाई से बदल रहा मिडिल क्लास का जीवन, दो इनकम बन रही जरूरत, डिटेल में पढ़ें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button