Uttar Pradeshबड़ी ख़बरराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, जानिए कितना देना होगा टोल टैक्स, 12 जिलों को होगा फायदा

Ganga Expressway Inaugration : आज उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में से एक गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन (Inauguration) किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरदोई में इस 594 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे का शुभारंभ कर दिया है। यह एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज तक सीधा संपर्क स्थापित करेगा, जिससे दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस एक्सप्रेसवे पर सफर करने के लिए कितना टोल टैक्स देना होगा। यदि आप कार, बाइक या किसी अन्य वाहन से इस मार्ग का उपयोग करने की योजना बना रहे हैं, तो टोल दरों की जानकारी आपके लिए जरूरी है।

वाहन के अनुसार टोल दरें (प्रति किलोमीटर)

टू-व्हीलर/थ्री-व्हीलर/ट्रैक्टर: लगभग 1.28 रुपये प्रति किलोमीटर
कार/जीप/वैन/एलएमवी: करीब 2.55 रुपये प्रति किलोमीटर
लाइट कमर्शियल वाहन/मिनी बस: लगभग 4.05 रुपये प्रति किलोमीटर
बस और भारी ट्रक: करीब 8.15 रुपये प्रति किलोमीटर

इन दरों के आधार पर मेरठ से प्रयागराज तक कार से सफर करने पर कुल खर्च लगभग 1500 रुपये या उससे अधिक हो सकता है।

रूट और जिले

यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के 12 जिलों से होकर गुजरता है, जिनमें मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज शामिल हैं।

संरचना और सुविधाएं

करीब 594 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे पर 21 इंटरचेंज, 2 मुख्य टोल प्लाजा, 2 अतिरिक्त मुख्य टोल प्लाजा और 19 रैंप टोल प्लाजा बनाए गए हैं। मेरठ और प्रयागराज में मुख्य टोल प्लाजा स्थापित होंगे, जबकि अन्य स्थानों पर एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स की सुविधा दी गई है।

यात्रा में बड़ा बदलाव

इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद मेरठ से प्रयागराज की दूरी, जिसमें पहले लगभग 12 से 13 घंटे लगते थे, अब घटकर करीब 6 से 7 घंटे रह जाएगी। यहां वाहनों की अधिकतम रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक तय की गई है। साथ ही कुछ हिस्सों को इस तरह डिजाइन किया गया है कि आपात स्थिति में एयरक्राफ्ट की लैंडिंग और टेकऑफ भी संभव हो सके।

ये भी पढ़ें- पंजाब टॉप पर, मुंबई-लखनऊ संकट में! IPL 2026 प्लेऑफ की जंग हुई रोमांचक

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button