विदेश

Nvidia CEO के चीनी जासूस से कथित कनेक्शन पर ट्रंप का बड़ा बयान, FBI कर रही जांच

Nvidia Chairman : अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग इन दिनों निजी संबंधों और कथित चीनी जासूसी कनेक्शन को लेकर चर्चा में हैं. इस मामले ने अमेरिकी राजनीति से लेकर टेक इंडस्ट्री तक हलचल बढ़ा दी है. विवाद के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हुआंग का समर्थन किया है. सोमवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि जेन्सेन को FBI की जांच से घबराने की जरूरत नहीं है.

ट्रंप ने बताया कि उन्हें जानकारी है कि FBI किसी दूसरे मामले के सिलसिले में इस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है. हालांकि, उन्हें नहीं लगता कि इस जांच से हुआंग को ज्यादा परेशानी होगी.

ट्रंप ने जेन्सेन से की बातचीत

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने उसी दिन जेन्सेन हुआंग से फोन पर बात की थी. ट्रंप के मुताबिक, उन्होंने हुआंग का हालचाल जानने के लिए बातचीत की थी. इस दौरान हुआंग ने कहा कि उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि जिस व्यक्ति का जिक्र हो रहा है, वह जासूस है. इस बयान के बाद मामले को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं.

Nvidia ने शुरू की स्वतंत्र जांच

विवाद के बीच Nvidia ने रविवार को अपने CEO से जुड़े मामले की स्वतंत्र जांच शुरू करने की घोषणा की. कंपनी उन मीडिया रिपोर्ट्स की पड़ताल कर रही है, जिनमें दावा किया गया है कि हुआंग विदेशी खुफिया गतिविधियों के निशाने पर थे.

हुआंग ने एक बिजनेस एग्जीक्यूटिव के साथ करीबी निजी संबंध होने की बात स्वीकार की है. इसके बाद उन्होंने Nvidia की वेबसाइट पर एक खुला पत्र जारी कर अपनी पत्नी और कंपनी से माफी मांगी. हालांकि, उन्होंने संबंधित महिला की पहचान सार्वजनिक नहीं की है.

AI चिप्स की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

इस पूरे विवाद का असर सिर्फ हुआंग की निजी जिंदगी तक सीमित नहीं है. अमेरिका में यह चिंता भी उठ रही है कि कहीं चीन की खुफिया गतिविधियों के जरिए Nvidia की अत्याधुनिक AI चिप्स तक पहुंच तो नहीं बनाई गई. ये चिप्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विकास में अहम भूमिका निभाती हैं.

हुआंग ने अपने पत्र में जांच का समर्थन करते हुए पूरा सहयोग देने की बात कही है, उन्होंने अमेरिका और Nvidia की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई है. हालांकि, कथित जासूसी कनेक्शन और चिप्स तक पहुंच को लेकर लगाए गए दावों की पुष्टि अभी नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें- दिवाली की रात दिल्ली-MP में आग का कहर, 23 लोगों की गई जान, महाराष्ट्र में एक ही परिवार के 6 की मौत, कई घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button