Mamta Banerjee : पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान पर भारी बवाल हुआ है. कई जगह से बीजेपी और टीएमसी ने एक दूसरे पर वोटिंग में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है. भवानीपुर से TMC उम्मीदवार व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वोट डालने के बाद प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि CRPF के लोग और सेंट्रल ऑब्सर्वर लोगों को मार रहे हैं, उन्होंने महिलाओं और बच्चों को भी नहीं छोड़ा। कल रात से उन्होंने अत्याचार शुरु किया। हमारे कितने लोगों को उन्होंने हिरासत में लिया। यह न्यायालय की अवमानना है, मैंने कभी इस तरह का लोकतंत्र नहीं देखा. हमारी जीत होगी, TMC जीत रही है।
‘क्या यह स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव है?’
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आगे कहा CRPF इस तरह लोगों को परेशान नहीं कर सकती। यहां राज्य पुलिस नहीं है, इन्हें सीमा की रक्षा करनी चाहिए लेकिन इसकी जगह वे एक राजनीतिक दल की रक्षा कर रहे हैं। मैं 1984 से चुनाव लड़ रही हूं और इस बार इतना अत्याचार हो रहा है. इन्होंने महिलाओं, बच्चों को मारा. राणाघाट, कल्याणी, आरमबाग़, घोघाट, कैनिंग, इन सभी जगहों पर इन्होंने एजेंट को बाहर कर दिया। क्या यह स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव है?
बंगाल में बंपर वोटिंग, 1 बजे तक 61.11 फीसदी मतदान
बंगाल में बवाल के बीच बंपर वोटिंग जारी है. दोपहर 1 बजे तक 61.11 फीसदी मतदान हुआ है. दूसरे फेज में 142 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. 23 अप्रैल को पहले चरण में 152 सीटों पर 92 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ था. दूसरे चरण में 1448 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है.
ये भी पढ़ें: हैदराबाद के खिलाफ खेल सकते हैं रोहित शर्मा? वानखेड़े में जीत के इरादे से उतरेगी मुंबई इंडियंस
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









