Auto News : भारत में इलेक्ट्रिक कारों का बाजार तेजी से विस्तार कर रहा है और अब इसमें MPV सेगमेंट भी शामिल हो चुका है। हाल ही में Vinfast ने अपनी नई VF MPV 7 को लॉन्च कर इस कैटेगरी में कदम रखा है। इसका सीधा मुकाबला Kia Carens Clavis EV और Mahindra XEV 9s जैसी 3-रो इलेक्ट्रिक फैमिली कारों से माना जा रहा है। तीनों ही मॉडल फीचर्स, रेंज और कीमत के आधार पर अलग-अलग ग्राहकों को टारगेट करते हैं।
Kia में 17-इंच के व्हील
डाइमेंशन के मामले में Vinfast VF MPV 7 सबसे बड़ी कार साबित होती है। इसकी लंबाई 4740mm है, जो Mahindra XEV 9s (4737mm) और Kia Carens (4550mm) से थोड़ी अधिक है। व्हीलबेस भी इसी कार में सबसे ज्यादा 2840mm मिलता है, जबकि Kia में 2780mm और Mahindra में 2762mm है। इसका सीधा फायदा अंदरूनी स्पेस और लेग रूम में देखने को मिल सकता है। व्हील साइज की बात करें तो Kia में 17-इंच के व्हील मिलते हैं, जबकि Vinfast और Mahindra में 18 से 19-इंच के बड़े व्हील दिए गए हैं, जो बेहतर स्टेबिलिटी और रोड प्रेजेंस देते हैं।
59kWh से 79kWh तक के बैटरी विकल्प
बैटरी और रेंज के मामले में बड़ा अंतर देखने को मिलता है। Vinfast VF MPV 7 में 60kWh बैटरी और 204bhp मोटर के साथ लगभग 517km की रेंज का दावा किया गया है। Kia Carens Clavis EV दो बैटरी विकल्पों में आती है—42kWh और 51kWh—जो क्रमशः 404km और 490km तक की रेंज देती हैं। वहीं Mahindra XEV 9s इस सेगमेंट में सबसे आगे नजर आती है, जिसमें 59kWh से 79kWh तक के बैटरी विकल्प मिलते हैं और रेंज 521km से 679km तक जाती है।
ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स
फीचर्स के स्तर पर Vinfast VF MPV 7 अपेक्षाकृत बेसिक पैकेज देती है, जिसमें 10.1-इंच स्क्रीन, रियर कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और 4 एयरबैग शामिल हैं। हालांकि इसमें 360-डिग्री कैमरा, ADAS और पैनोरमिक सनरूफ जैसे एडवांस फीचर्स नहीं मिलते। इसके मुकाबले Kia Carens Clavis EV काफी प्रीमियम फीचर्स के साथ आती है, जैसे ट्विन डिस्प्ले, ADAS, 360 कैमरा, वेंटिलेटेड सीट और 6 एयरबैग। Mahindra XEV 9s भी टेक्नोलॉजी के मामले में मजबूत है, जिसमें ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, AR हेड-अप डिस्प्ले और Harman Kardon ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं।
सबसे बजट-फ्रेंडली विकल्प
कीमत की बात करें तो Vinfast VF MPV 7 की शुरुआती कीमत करीब 24.4 लाख रुपये है, साथ ही कंपनी कई ऑफर्स जैसे एक्सचेंज बोनस और फ्री मेंटेनेंस भी दे रही है। Kia Carens Clavis EV 18 से 25 लाख रुपये के बीच उपलब्ध है, जिससे यह सबसे बजट-फ्रेंडली विकल्प बन जाती है। वहीं Mahindra XEV 9s की कीमत 20 से 29.5 लाख रुपये तक जाती है, जो इसे प्रीमियम सेगमेंट में रखती है।
ये भी पढ़ें- IPL 2026 : CSK को बड़ा झटका, खलील अहमद टूर्नामेंट से बाहर, यह बड़ी वजह आई सामने
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








