Other Statesबड़ी ख़बर

‘खेल तुमने शुरू किया, खत्म हम करेंगे’, IPS अजयपाल शर्मा को जहांगीर खान ने दी धमकी

Bengal Election : बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले माहौल गर्म हो गया है. यूपी काडर के तेज तर्रार IPS अजयपाल शर्मा का बंगाल में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वो TMC नेता जहांगीर खान को चेतावनी देते नजर आ रहे हैं. आरोप है कि जहांगीर खान अपने इलाके में वोटरों को डरा धमका रहा था, जिसके बाद बंगाल में चुनाव ड्यूटी के लिए पुलिस ऑब्जर्वर के तौर पर तैनात IPS शर्मा ने इलाके में पहुंच कर खुलेआम ऐलान किया, “बोल देना जहांगीर को कायदे में रहे नहीं तो अच्छे से खबर ले लेंगे”

चुनाव आयोग ने पर्यवेक्षक बनाकर भेजा है बंगाल

सोशल मीडिया पर IPS अजयपाल शर्मा का वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी और विपक्ष बंट गया है. विपक्ष लगातार बीजेपी पर हमलावर है और आरोप लगा रहा है कि IPS इशारे पर काम कर रहे हैं. बता दें, IPS अजय पाल फिलहाल ज्वाइंट सीपी L&O प्रयागराज के पद पर तैनात हैं। चुनाव आयोग (ECI) ने पश्चिम बंगाल में उन्हें पर्यवेक्षक बना कर भेजा है।

जहांगीर खान ने दी धमकी

वहीं इस मामले पर जहांगीर खान का भी बयान सामने आया है. जहांगीर खान ने एक चुनावी सभा में नाम लिए बगैर कहा- ये लोग बहुत खेल दिखा रहे हैं, खेल तुम लोगों ने शुरू किया है, खत्म हम करेंगे। जहांगीर ने आगे कहा- पिक्चर अभी बाकी है दोस्त…अभी तो खेल शुरू हुआ है। तुम लोग सोच रहे हो कि CRPF के लोगों को लाकर हमें डरा दोगे, लेकिन अगर यहां के लोग पैदल चलें तो तुम लोग हवा में उड़ जाओगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मानें, तो TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने उल्टा अब IPS अधिकारी को धमकी देते हुए कहा, “खेल तुमने शुरू किया, खत्म हम करेंगे। हमें धमकियों की परवाह नहीं है।”

कौन हैं जहांगीर खान

जहांगीर खान तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक प्रभावशाली नेता हैं, जो वर्तमान में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में फलटा विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार हैं।

IPS अजय पाल शर्मा ने दी थी चेतावनी

चुनाव आयोग की तरफ से दक्षिण 24 परगना के लिए नियुक्त पुलिस ऑब्जर्वर और उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा के साथ उनके विवाद का एक वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में IPS अजय पाल शर्मा को जहांगीर खान के परिवार के सदस्यों को सख्त चेतावनी देते हुए देखा गया। अधिकारी ने कथित तौर पर कहा कि अगर क्षेत्र में मतदाताओं को डराने-धमकाने की खबरें आईं, तो ऐसी कार्रवाई की जाएगी कि “बाद में पछताने या रोने से भी काम नहीं चलेगा।”

TMC ने जताई आपत्ति

तृणमूल कांग्रेस ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताई है। पार्टी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग “यूपी के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट” का इस्तेमाल बंगाल के उम्मीदवारों को डराने के लिए कर रहा है। वहीं, जहांगीर खान ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि पुलिस भाजपा के इशारे पर काम कर रही है।

ये भी पढ़ें : मुल्लांपुर में कांटे का मुकाबला, पंजाब का विजयरथ रोकना चाहेंगे राजस्थान के रॉयल्स, आंकड़ों में देखें कौन भारी?

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button