Other Statesराजनीतिराष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक तनाव, हुगली में TMC सांसद मिताली की कार पर हमला

West Bengal Elections 2026 : पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में सोमवार को TMC सांसद मिताली बाग की गाड़ी पर हमला होने की घटना सामने आई है। यह हमला उस समय हुआ जब वह गोगहाट से आरामबाग में अभिषेक बनर्जी के रोड शो में शामिल होने के लिए जा रही थीं। हमले में उनकी कार के शीशे टूट गए, जबकि सांसद और उनके ड्राइवर को चोटें आई हैं।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती

घटना के बाद दोनों को तुरंत आरामबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में मौजूद मिताली बाग भावुक हो गईं और उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी गाड़ी पर भारी पत्थर फेंके गए, जिससे उन्हें किसी तरह अपनी जान बचाकर निकलना पड़ा।

TMC ने लगाया भाजपा समर्थकों पर आरोप

TMC ने इस घटना को लेकर भाजपा समर्थकों पर आरोप लगाया है और दावा किया है कि गोगहाट में सांसद की गाड़ी पर ईंट, पत्थर और लाठियों से हमला किया गया। पार्टी की ओर से यह भी कहा गया कि इस तरह की घटनाएं राजनीतिक माहौल को प्रभावित करने की कोशिश हैं।

मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान सिंतु संत्रा, सनातन संत्रा और राजकुमार रॉय के रूप में हुई है। आरोप है कि ये सभी भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता हैं।

पीएम मोदी ने साझा किए विचार

इस बीच राज्य में दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का अंतिम दिन था और 142 सीटों के लिए प्रचार समाप्त हो गया। विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपने-अपने स्तर पर अंतिम दौर का प्रचार किया। ममता बनर्जी ने भवानीपुर में रोड शो के जरिए अपना प्रचार समाप्त किया, जबकि प्रधानमंत्री ने एक ओपन लेटर जारी कर बंगाल की जनता के प्रति अपने विचार साझा किए।

लंबे समय तक रहेगी केंद्रीय बलों की तैनाती

उधर, केंद्रीय गृह मंत्री ने एक जनसभा में कहा कि चुनाव के बाद भी केंद्रीय बलों की तैनाती लंबे समय तक जारी रहेगी, जिससे कानून व्यवस्था बनी रहे। इसी दौरान कलकत्ता हाईकोर्ट ने भवानीपुर सीट से जुड़े एक मामले में दायर याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें एक प्रत्याशी की उम्मीदवारी को चुनौती दी गई थी।

ये भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना की बढ़ी ताकत, 50 नई यूनिट्स और हाईटेक हथियारों से लैस

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button