Uttar Pradeshबड़ी ख़बरराजनीति

‘4 मई को जब परिणाम आएगा, TMC के गुंडे पंचर बनाते दिखाई देंगे’, बंगाल में सीएम योगी की हुंकार  

CM Yogi : 29 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के मतदान से पहले बंगाल का सियासी माहौल गर्म हो गया है. चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सीएम योगी ने हुगली में जनसभा को संबोधित करते हुए TMC और ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि 4 मई को जब परिणाम आएगा, TMC के गुंडे सड़कों पर पंचर बनाते हुए दिखाई देंगे. इस लाइन के साथ ही यूपी सीएम ने अपना एक वीडियो भी एक्स पर पोस्ट किया है.

‘नतीजों के बाद TMC के गुंडे सड़कों पर पंक्चर बनाते नजर आएंगे’

सीएम योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में ‘राम नाम’ और ‘हर हर महादेव’ की गूंज सुनाई देती है, जबकि बंगाल में टीएमसी के गुंडे जगह-जगह कब्जा करने में लगे हैं. उन्होंने दावा किया कि पहले चरण के मतदान के बाद ही टीएमसी के कार्यकर्ताओं में डर पैदा हो गया है और नतीजों के बाद वे सड़कों पर पंक्चर बनाते नजर आएंगे. 

‘पश्चिम बंगाल में डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है’

अपनी रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीएमसी और ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पहले चरण में ये सिद्ध हो गया कि पश्चिम बंगाल में डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है.

रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद टीएमसी के गुंडों में भय भर गया है और अब जैसे ही 4 मई को जब परिणाम आएगा, TMC के गुंडे सड़कों पर पंचर बनाते हुए दिखाई देंगे. यही नहीं उन्होंने कहा कि टीएमसी के गुंडे जनता के साथ जो भी लूट-पाट और जमीनें कब्जा रहे हैं, डबल इंजन की सरकार में कोई नजर नहीं आएगा.

‘ममता बनर्जी एससी-एसटी विरोधी हैं’

सीएम योगी ने कहा कि ममता बनर्जी एससी-एसटी विरोधी हैं, उन्होंने इसके लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे का जिक्र किया. बोले कि एक जन जाति की बहन बेटी इनसे बर्दाश्त नहीं है. प्रोटोकॉल भी फालो नहीं किया और उनके कार्यक्रम में नहीं आई.

ये भी पढ़ें: बेटियों को सरकारी नौकरी में 33% आरक्षण का वादा, बैरकपुर में TMC पर जमकर बरसे पीएम मोदी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button