Viral News : उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें अकबरपुर थाना क्षेत्र के एक सास और दामाद के बीच कथित प्रेम संबंध और शादी को लेकर चर्चा तेज हो गई है.
जानकारी के अनुसार, दामाद अपनी सास के साथ कानपुर नगर स्थित कोर्ट पहुंचा, जहां दोनों ने विवाह कर लिया. बताया जा रहा है कि शादी के बाद दोनों ने इस रिश्ते को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिया और इसका वीडियो भी साझा किया, वीडियो वायरल होते ही मामला सुर्खियों में आ गया. वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं.
अपनी मर्जी से लिए फैसले का दावा
बताया यह भी जा रहा है कि वायरल वीडियो में दोनों अपने फैसले को अपनी इच्छा से लिया गया निर्णय बताते हुए नजर आए और लोगों से आशीर्वाद देने की अपील की. इस घटना के सामने आने के बाद परिवार और आसपास के लोगों में हैरानी और प्रतिक्रिया देखने को मिली.
सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा
सूत्रों के अनुसार, शादी के बाद दोनों के घर से गायब होने की भी बात सामने आई है. इसके बाद से दोनों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है. इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा बनी हुई है और वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है.
हालांकि अब तक इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
ये भी पढ़ें- ‘पेड्डी’ में जाह्नवी का लुक बना बहस का मुद्दा, कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









