Biharराष्ट्रीयशिक्षा

खान सर हुए फरार, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कुछ दिनों पहले ही लगाई थी अग्रिम जमानत याचिका

Khan Sir Shooting Incident Case : खान सर कोचिंग मामला तूल पकड़ता जा रहा है पहले ही इस मामले में कई एंगल देखने को मिल चुके हैं। ऐसे में एक और हैरान करने वाली बात निकलकर सामने आ रही है। दरअसल खान सर उर्फ फैजल खान के पटना से फरार होने की खबर सामने आ रही है। अधिकारियों का कहना है कि उनकी तलाश में पटना और आस-पास के इलाकों में तलाशी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

दो पक्षों में बंटे छात्र

छात्रों का समूह दो पक्षों में बंट चुका है एक पक्ष ज्ञान बिंदु के शिक्षक रौशन आनंद के पक्ष में बोल रहा है वहीं दूसरा पक्ष खान सर के समर्थन में उठ खड़ा हुआ है। छात्रों का कहना था कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और किसी एक पक्ष की बात के आधार पर कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए।

एक दिन पहले ही अग्निशमन ने जारी किया था नोटिस

बता दें कि इस घटना से एक दिन पहले ही फायर ऑडिट ब्यूरो ने नोटिस जारी कर खान सर कोचिंग और अस्पताल में अग्निशमन के सही इंतजाम ना होने को लेकर चेतावनी दी थी। नोटिस में खान सर को 7 दिनों के भीतर अस्पताल और कोचिंग दोनों जगहों पर अग्नि नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम करने के सख्त निर्देश दिए गए थे।

पहले गलत साबित हो चुके हैं आरोप

खान सर द्वारा पूर्व में ज्ञानबिंदु कोचिंग के शिक्षक रौशन सर पर लगाए आरोप गलत साबित हो चुके हैं। पुलिस को मिली एक वीडियो फुटेज में ये बात निकलकर सामने आई है, जिसके बाद खुलासा हुआ कि KGF पर फायरिंग खुद खान सर ने कराई थी। इस खुलासे के बाद से ही खान सर की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। वहीं इस घटना की जांच अभी भी जारी है। पुलिस का दावा है कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह किसी भी पक्ष से जुड़ा हो।

ये भी पढ़ें- ममता बनर्जी को सबसे बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों का NDA को समर्थन, गुप्त बैठक के बाद बदले सियासी समीकरण

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button