Sonam Wangchuk : पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों से जारी अपना अनशन खत्म कर दिया है. गुरुवार और शुक्रवार की रात केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ हुई बैठक के बाद उन्होंने यह फैसला लिया. वांगचुक ने कहा कि यह निर्णय कई महत्वपूर्ण शर्तों पर हुई चर्चा और देश में किसी भी तरह की हिंसा की आशंका को देखते हुए लिया गया है.
देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए सोनम वांगचुक ने बताया कि लेह-लद्दाख की एपेक्स बॉडी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने अपना अनशन समाप्त किया, उन्होंने यह भी कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने उनसे मुलाकात कर या पत्र लिखकर अनशन खत्म करने का आग्रह किया था.
सोनम वांगचुक ने कहा कि वे जल्द ही एक वीडियो जारी करेंगे, जिसमें अनशन खत्म करने के पीछे की शर्तों और बातचीत की पूरी जानकारी देश के सामने रखेंगे, उन्होंने लोगों से अपील की कि कहीं भी किसी तरह की हिंसा न होने दें और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखें.
सरकार ने दिया सकारात्मक संकेत
इससे पहले केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो और अन्य प्रतिनिधियों की मौजूदगी में कहा कि सरकार जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों और 20 जुलाई 2026 को संसद मार्च में शामिल लोगों के खिलाफ मामले दर्ज न करने के मुद्दे पर सकारात्मक रुख रखती है.
कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने सोनम वांगचुक के फैसले का स्वागत किया, उन्होंने कहा कि आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं. साथ ही उन्होंने बताया कि सरकार ने बातचीत के लिए एक निष्पक्ष स्थान पर सहमति जताई है और इसके लिए कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया को चुना गया है.
ये भी पढ़ें – 1109 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन, गुप्ता पावर के ठिकानों पर चार राज्यों में छापेमारी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









