Chhattisgarhविदेश

छत्तीसगढ़ की बेटी को अंतरराष्ट्रीय पहचान, सरकार ने ‘प्रवासी भारतीय सम्मान’ से नवाजा, बचेली से शिकागो तक चमका नाम

Indian Swadeshi Mela USA : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के बचेली की रहने वाली और अमेरिका के शिकागो में रह रहीं दीपाली सरावगी को राज्य सरकार ने 'प्रवासी भारतीय छत्तीसगढ़ सम्मान' से सम्मानित किया है। NACHA की संस्थापक एवं कार्यकारी अध्यक्ष दीपाली छत्तीसगढ़ी संस्कृति, विरासत और प्रवासी समुदाय को जोड़ने के साथ अमेरिका में भारतीय स्वदेशी मेले के आयोजन में भी अहम भूमिका निभा रही हैं।

Indian Swadeshi Mela USA : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के बचेली में जन्मी और वर्तमान में अमेरिका के शिकागो में रह रहीं दीपाली सरावगी को छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रतिष्ठित ‘प्रवासी भारतीय छत्तीसगढ़ सम्मान’ से सम्मानित किया है। नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन (NACHA) ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।

यह सम्मान छत्तीसगढ़ की संस्कृति, विरासत और सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ावा देने के साथ ही राज्य और वैश्विक प्रवासी समुदाय के बीच संबंध मजबूत करने में उनके योगदान के लिए दिया गया है।

NACHA की संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष हैं दीपाली

दीपाली सरावगी नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन (NACHA) की संस्थापक हैं और वर्तमान में इसकी कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी निभा रही हैं। वह उत्तरी अमेरिका सहित अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रहने वाले छत्तीसगढ़ी प्रवासियों को एक मंच पर जोड़ने के लिए काम कर रही हैं। बचेली से शिकागो तक के अपने सफर में उन्होंने अपनी मातृभूमि और सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ाव बनाए रखा है।

30 हजार से अधिक लोग पहुंचते हैं भारतीय स्वदेशी मेले में

दीपाली सरावगी ‘डीट्राइबल्स फाउंडेशन’ (DTribals Foundation) की संस्थापक और अध्यक्ष भी हैं। पिछले चार वर्षों से वह अमेरिका में आयोजित होने वाले ‘भारतीय स्वदेशी मेला USA’ के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। NACHA के अनुसार, यह मेला अमेरिका के प्रमुख भारतीय सांस्कृतिक और व्यापारिक आयोजनों में शामिल हो चुका है, जिसमें 30 हजार से अधिक लोग हिस्सा लेते हैं।

इसमें देशभर के सांस्कृतिक कलाकार, उद्यमी, व्यवसायी और समुदाय के लोग शामिल होते हैं। मेले के माध्यम से भारत के 50 से अधिक पारंपरिक कारीगरों को अमेरिका बुलाकर उनकी कलाकृतियों को प्रदर्शित करने का अवसर भी दिया जाता है।

छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति जताया आभार

NACHA ने इस सम्मान को वैश्विक छत्तीसगढ़ी समुदाय के योगदान की पहचान बताया है। एसोसिएशन ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है। साथ ही बताया कि दीपाली सरावगी को कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी सम्मानित और पुरस्कृत किया जा चुका है। संगठन का कहना है कि उनकी उपलब्धि दुनिया भर में रह रहे छत्तीसगढ़ी प्रवासियों को अपनी मातृभूमि के विकास, संस्कृति और विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रेरित करेगी।

ये भी पढ़ें- दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button