राष्ट्रीय

भूटान में ग्लेशियर झील फटने से बंगाल-असम में अलर्ट, कई इलाकों में बाढ़ का खतरा

Bhutan Glacier Lake Burst : भूटान से आई एक खबर ने उत्तर बंगाल और असम के सीमावर्ती इलाकों में चिंता बढ़ा दी है. भूटान के लेमथांग क्षेत्र में स्थित शिंताफू ग्लेशियर झील से अचानक तेज बहाव के साथ पानी निकलने की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि पानी मोफू नदी के रास्ते संकोश नदी की ओर बढ़ रहा है. इससे भारत के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है.

स्थिति को देखते हुए पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग समेत उत्तर बंगाल के कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. प्रशासन ने संकोश नदी और उसकी सहायक नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है.

पुनात्सांगछू नदी में अचानक आई बाढ़

पश्चिम बंगाल के मंत्री निशिथ प्रमाणिक और मनोज कुमार ओरांव ने भी लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. वहीं, आपदा प्रबंधन विभाग के साथ NDRF और SDRF की टीमों को अलर्ट पर रखा गया है. कूचबिहार के तुफानगंज और बक्सीरहाट में भी बचाव दल तैनात किए गए हैं.

पुनात्सांगछू नदी में बाढ़ की चेतावनी

विशेष एडवाइजरी में चेतावनी दी गई है कि पुनात्सांगछू नदी के ऊपरी क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ का असर भारत में भी दिखाई दे सकता है. अलीपुरद्वार और असम के धुबरी जिले में नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने की आशंका जताई गई है. अनुमान था कि बाढ़ का पानी 6 से 8 घंटे के भीतर भारत-भूटान सीमा तक पहुंच सकता है.

दार्जिलिंग के सांसद राजू बिस्टा ने भी वीडियो जारी कर पहाड़ी, तराई और डुआर्स क्षेत्र के लोगों को सतर्क रहने की अपील की है. फिलहाल प्रशासन की नजर नदी के जलस्तर और पानी के बहाव पर बनी हुई है. सबसे बड़ी चिंता नदी किनारे बसे गांवों, किसानों, पशुधन और बुनियादी ढांचे की सुरक्षा को लेकर है.

ये भी पढ़ें- Milk Price Hike : दूध खरीदने वालों को झटका, 8 रुपये महंगा हुआ दूध, जानें क्या हैं नई कीमतें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button