Haryana News : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने धुरी, पंजाब में जनसभा को संबोधित किया, उन्होंने कहा कि इस जनसभा में उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि धुरी की जनता खोखले वादों से पूरी तरह ऊब चुकी है.
उन्होंने कहा कि वे जनता के बीच अपने सेवक, सुख-दुख के साथी और भाई-बेटे के रूप में आए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां के व्यापारियों, किसानों और लोगों ने ईमानदारी और मेहनत के बल पर देश की तरक्की में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीते दशकों में इस क्षेत्र की घोर उपेक्षा की गई है, उन्होंने कहा कि धुरी कभी आर्थिक गतिविधियों का केंद्र था, लेकिन विकास की दौड़ में इसे पीछे छोड़ दिया गया.
शुगर मिल चार साल से बंद
मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां की शुगर मिल पिछले चार साल से सरकार की लापरवाही के कारण बंद पड़ी है. रेलवे फाटक ने पिछले 50 वर्षों से शहर को दो हिस्सों में बांट रखा है और शहर में बड़े स्टेडियम की भी कमी है, जिसके कारण बच्चों को खेल के लिए दूसरे शहरों में जाना पड़ता है.
उन्होंने कहा कि सरकार चलाना और सभी वर्गों का कल्याण करना एक गंभीर जिम्मेदारी है, उन्होंने पंजाब में डबल इंजन सरकार की आवश्यकता बताई और कहा कि आम आदमी पार्टी ने बड़े वादे किए थे, लेकिन आज हर वर्ग सवाल पूछ रहा है कि वे वादे कहां हैं.
मृतसर पीएम एकता मॉल के लिए 159 करोड़
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में नशा, अपराध, अराजकता, वित्तीय संकट और कानून व्यवस्था की गिरती स्थिति किसी से छुपी नहीं है, उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब का विकास चाहती है और अमृतसर में पीएम एकता मॉल के लिए 159 करोड़ रुपये भेजे गए, लेकिन राज्य सरकार ने अभी तक जमीन तय नहीं की.
उन्होंने हरियाणा सरकार के कामकाज का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां जो वादा किया जाता है, उसे पूरा किया जाता है, उन्होंने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र पर काम कर रही है.
संपत्ति प्रक्रिया हुई आसान
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में डबल इंजन सरकार के साढ़े 11 वर्षों में किसानों की सभी 24 फसलों की खरीद एमएसपी पर की जा रही है. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 16,160 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया है, उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में जमीनों और संपत्तियों के पेपरलेस रजिस्ट्रेशन शुरू किए गए हैं. आयुष्मान भारत चिरायु योजना में 32 लाख से अधिक मरीजों का 4,131 करोड़ रुपये का मुफ्त इलाज किया गया है.
हर वोट को बदलाव की नींव बताया
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब को ऐसी सरकार की जरूरत है जो वादे करने के साथ उन्हें पूरा करने की क्षमता भी रखती हो, उन्होंने कहा कि आने वाला चुनाव पंजाब के भविष्य को बदलने का चुनाव है और जनता का हर वोट बदलाव का आधार बनेगा.
ये भी पढ़ें- ‘पेड्डी’ में जाह्नवी का लुक बना बहस का मुद्दा, कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप







