राष्ट्रीय

ओमान तट पर हमले में दो भारतीय नाविकों की मौत, CENTCOM ने जारी किया हमले का वीडियो

Oman Coast Attack : अमेरिकी सेना ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें होर्मुज स्ट्रेट के पास एक तेल टैंकर पर हमला होते हुए दिखाई दे रहा है. इस दौरान टैंकर में आग लग गई और भारी धुआं उठता नजर आया. यह घटना ओमान की खाड़ी में हुई. टैंकर का नाम एम/टी सेटेबेलो बताया गया है, जिसमें 28 क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें 24 भारतीय शामिल थे. अमेरिकी सेना का कहना है कि टैंकर ने दिए गए निर्देशों की अनदेखी की, जिसके बाद इंजन रूम पर प्रेसिजन मिसाइल से हमला किया गया.

सीमेन्स यूनियन ऑफ इंडिया के अनुसार, ओमान तट के पास हुए इस हमले में दो भारतीय नाविकों आदित्य शर्मा और शिवानंद चौरसिया की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य नाविक पटनाला सुरेश लापता बताया जा रहा है.

आग लगने से पूरी तरह हुआ निष्क्रिय

यूएस सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि यह कार्रवाई 9 जून की रात 11:14 बजे की गई थी. बताया गया कि यह लगातार दूसरा दिन था जब ऐसे तेल टैंकर को निशाना बनाया गया, जिसे ब्लॉकेड तोड़ने की कोशिश में माना जा रहा था. हमले के बाद टैंकर में आग लग गई और वह पूरी तरह से निष्क्रिय हो गया.

24 में से 21 भारतीय सुरक्षित

इस घटना पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसकी निंदा की है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि ओमान तट के पास हुए इस हमले पर गंभीर चिंता व्यक्त की जाती है. भारतीय क्रू मेंबरों की स्थिति को लेकर सरकार ने बताया कि 24 भारतीयों में से 21 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि 3 अभी भी लापता हैं.

भारत ने इस मामले में अमेरिकी राजदूत को डिमार्श (आधिकारिक विरोध पत्र) सौंपा है और दोनों पक्षों से तनाव कम करने तथा बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने की अपील की है. विदेश मंत्रालय ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए कूटनीतिक समाधान और डी-एस्केलेशन की आवश्यकता पर जोर दिया है.

ये भी पढ़ें – ‘सरकारी राशन’ ने ली पत्नी की जान, प्रेम विवाह के छह साल बाद पति बना हैवान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button