बड़ी ख़बरराष्ट्रीय

मोदी सरकार के 12 साल: कैबिनेट बैठक में अहम फैसले, अहमदाबाद मेट्रो सहित कई प्रोजेक्ट को मंजूरी

Modi Government 12 Years : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना के विस्तार सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.

कैबिनेट ने अहमदाबाद मेट्रो के फेज-2ए के तहत 6 किलोमीटर लंबे नए कॉरिडोर को मंजूरी दी है, जिसमें पांच नए स्टेशन विकसित किए जाएंगे. इस विस्तार पर लगभग 2169 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है और इससे करीब 2500 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है. इस परियोजना के पूरा होने के बाद अहमदाबाद-गांधीनगर मेट्रो नेटवर्क की लंबाई बढ़कर 77.63 किलोमीटर हो जाएगी.

अमरावती में दो बड़े प्रोजेक्ट को मंजूरी

इसके साथ ही आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती में दो बड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को भी स्वीकृति दी गई है. इनमें 23.25 लाख वर्ग फीट क्षेत्र में 1299 करोड़ रुपये की लागत से जनरल पूल ऑफिस आवास और 31.30 लाख वर्ग फीट क्षेत्र में 1235 करोड़ रुपये की लागत से रेजिडेंशियल आवास शामिल हैं.

कैबिनेट फैसलों की जानकारी अश्विनी वैष्णव ने दी

बैठक की जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी. इस दौरान उन्होंने सरकार की नीतियों और उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री के अब तक के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया और यह भी कहा कि 10 जून 2026 भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है, जब प्रधानमंत्री ने लगातार सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड बनाया है.

ये भी पढ़ें – घनौर में किसान मिलनी का आयोजन, प्रभावित किसानों को मुआवजे के चेक वितरित

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button