Delhi NCRशिक्षा

दिल्ली में बढ़ती गर्मी के बीच स्कूलों के लिए सरकार का फैसला, नई गाइडलाइंस जारी

Delhi News : दिल्ली में तेज़ गर्मी के मद्देनज़र सरकार ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। अब स्कूलों में बच्चों की सेहत को प्राथमिकता देते हुए नई गाइडलाइंस जारी की गई हैं। इन गाइडलाइंस के तहत, हर स्कूल में अब ‘वॉटर बेल’ बजाई जाएगी। यह घंटी अब हर 45 से 60 मिनट में बजेगी, लेकिन क्लास खत्म करने के लिए नहीं, बल्कि बच्चों को पानी पीने की याद दिलाने के लिए।

गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन की समस्या

दिल्ली सरकार ने यह कदम गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए उठाया है, ताकि बच्चे गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन और लू जैसी समस्याओं से बच सकें। सरकार का यह मानना है कि पढ़ाई के दबाव में बच्चों को पानी पीने की आदत डालना बेहद जरूरी है, जिससे उनकी सेहत पर बुरा असर न पड़े।

आम नागरिकों की सेहत पर बड़ा असर

दिल्ली में हाल के दिनों में तापमान में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है और हीटवेव की स्थिति बन चुकी है। इससे बच्चों, बुजुर्गों और आम नागरिकों की सेहत पर असर पड़ रहा है। पसीने और तेज़ धूप के कारण लोगों की तबीयत खराब हो रही है।

अधिकतम तापमान 40 डिग्री की संभावना

स्वास्थ्य विभाग ने सभी नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इस समय दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहेगा। आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है, जिससे गर्मी का प्रभाव बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें- दिल्ली के अमर कॉलोनी में आईआरएस अधिकारी की बेटी की नृशंस हत्या, नौकर पर शक

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button