Delhi Crime : दक्षिणपूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक दर्दनाक और चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक आईआरएस अधिकारी की 21 वर्षीय बेटी की उसके घर में ही हत्या कर दी गई। यह घटना राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। मृतका, जो कि 1997 बैच के एक वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी की बेटी थी, इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद यूपीएससी की तैयारी कर रही थी।
युवती के साथ दुष्कर्म की बात
वारदात की क्रूरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हत्यारे ने युवती को बचने का कोई मौका नहीं दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में यह शक जताया जा रहा है कि युवती के साथ दुष्कर्म किया गया था, उसके बाद हत्यारे ने उसे मोबाइल चार्जर की तार से गला घोंटकर मार डाला।
8 महीने तक घर में करा था काम
प्रारंभिक जांच के अनुसार हत्या के मुख्य संदिग्ध के रूप में एक पुराना नौकर, राहुल, सामने आया है। राहुल राजस्थान का रहने वाला था और करीब 8 महीने तक इस घर में काम कर चुका था, लेकिन लगभग दो महीने पहले उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। पुलिस ने जब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो वह सुबह 6 बजे के आसपास घर के पास नजर आया।
जिम गए हुए थे आईआरएस अधिकारी और उसकी पत्नी
पूछताछ में यह सामने आया कि राहुल घर के लिए सामान मंगवाने में पैसों की हेराफेरी करता था, जिसकी वजह से उसे नौकरी से हटा दिया गया था। पुलिस का कहना है कि हत्या सुबह 6:30 से 7:30 बजे के बीच हुई थी, जब आईआरएस अधिकारी और उसकी पत्नी जिम गए हुए थे और उनकी बेटी घर पर अकेली थी।
राहुल को यह जानकारी थी, जिससे उसने वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि यह साफ हो सके कि युवती से दुष्कर्म हुआ था या नहीं और क्या राहुल ने कोई सामान भी चुराया था। उसकी तलाश जारी है।
ये भी पढ़ें- पटना में JEE छात्र की संदिग्ध मौत, लॉज में मिला शव, लिखा- दिन रात पढ़ता हूं फिर भी रिजल्ट नहीं
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









