West Bengal : पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक बार फिर राजनीतिक झटका लगा है. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राज्यसभा सांसद शुखेंदु शेखर रॉय ने न सिर्फ अपने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया, बल्कि पार्टी की सदस्यता भी छोड़ दी है.
शुखेंदु शेखर रॉय ने अपना इस्तीफा राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति C. P. Radhakrishnan के आवास पर जाकर सौंपा, उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दों पर खुलकर आवाज उठाने के बाद उन्हें पार्टी के भीतर किनारे कर दिया गया था.
बंगाल में कथित भ्रष्टाचार की जांच की मांग
इस्तीफे के बाद उन्होंने इंडिया गठबंधन पर भी सवाल उठाए और कहा कि इस गठबंधन का कोई भविष्य नजर नहीं आता. इसके साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल में कथित भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर आरोप लगाए और मांग की कि पिछले पांच वर्षों में राज्य के हर कस्बे में हुए सभी मामलों का फॉरेंसिक ऑडिट कराया जाए.
उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल में पार्टी की हार के पीछे कई कारण रहे, जिनमें आरजी कर से जुड़ा मुद्दा भी शामिल था. उनके अनुसार जनता में कई अन्य मामलों को लेकर पहले से असंतोष था, जो बाद में खुलकर सामने आया.
बीजेपी की तारीफ से बढ़ी अटकलें
आपको बता दें कि शुखेंदु शेखर रॉय 2011 में टीएमसी से जुड़े थे और लंबे समय तक पार्टी के करीबी नेताओं में गिने जाते रहे. हालांकि अब इस्तीफे के बाद उनके राजनीतिक रुख को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं, उन्होंने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी की भी सराहना की है, जिससे उनके भविष्य के कदम को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं.
ये भी पढ़ें- ‘पेड्डी’ में जाह्नवी का लुक बना बहस का मुद्दा, कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









