West Bengal : पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता जहांगीर खान को गिरफ्तार किया है. जहांगीर खान को TMC सांसद और राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी का करीबी माना जाता है.
बता दें कि जहांगीर खान फाल्टा विधानसभा सीट से TMC के उम्मीदवार रह चुके हैं. चुनाव के दौरान मतदान प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोपों के बाद वहां दोबारा वोटिंग कराई गई थी, जिसमें उन्होंने बाद में चुनावी दौड़ से खुद को अलग कर लिया था.
STF की हिरासत में जहांगीर खान
चुनाव प्रचार के दौरान जहांगीर खान और उत्तर प्रदेश के चर्चित IPS अधिकारी अजयपाल शर्मा के बीच तीखी बयानबाजी भी सुर्खियों में रही थी. उस समय उन्होंने सार्वजनिक रूप से ‘पुष्पा’ फिल्म के डायलॉग का इस्तेमाल करते हुए खुद को दबाव के आगे न झुकने वाला बताया था.
फिलहाल STF ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं, मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें- ‘पेड्डी’ में जाह्नवी का लुक बना बहस का मुद्दा, कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









