Punjab News : राज्यभर में विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन – एसआईआर) के तहत पंजाब के 117 विधानसभा क्षेत्रों के सभी 24,453 मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए गए. इन शिविरों को जनता की ओर से मिले उत्साहजनक सहयोग के परिणामस्वरूप आज लगभग 1 लाख 10 हजार 193 मतदाताओं की मैपिंग की गई. यह जानकारी पंजाब की मुख्य चुनाव अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने दी.
उन्होंने आगे बताया कि कार्रवाई के साथ ही पूरे पंजाब में मतदाताओं की मैपिंग का आंकड़ा 85 प्रतिशत से अधिक हो गया है. उल्लेखनीय है कि पंजाब राज्य में घर-घर जनगणना की प्रक्रिया 25 जून से शुरू होने जा रही है.
ये भी पढ़ें- ‘पेड्डी’ में जाह्नवी का लुक बना बहस का मुद्दा, कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








