Jahangir Khan Arrested : पश्चिम बंगाल की राजनीति में चर्चित नाम रहे तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता जहांगीर खान को नेपाल सीमा के पास गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, वह पिछले कुछ समय से फरार चल रहे थे और कथित तौर पर देश छोड़ने की कोशिश कर रहे थे। आखिरकार सुरक्षा एजेंसियों ने उन्हें नेपाल सीमा के निकट दबोच लिया।
कई दिनों से थे फरार
जानकारी के मुताबिक, मिली जानकारी के मुताबिक जहांगीर खान फलता विधानसभा सीट के लिए हाल ही में हुए चुनाव के बाद से लापता चल रहा था। जहांगीर खान पिछले कई सप्ताह से जांच एजेंसियों की नजर से बचते फिर रहे थे। उनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही थी। सोमवार को मिली खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार कर लिया।
बंगाल की राजनीति में मचा हड़कंप
जहांगीर खान की गिरफ्तारी के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। टीएमसी के भीतर और विपक्षी दलों के बीच इस मामले को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह गिरफ्तारी आने वाले दिनों में राज्य की राजनीति पर असर डाल सकती है।
सात मामलों में चल रहा है मुकदमा
TMC नेता पर हत्या के प्रयास, जबरन वसूली और दंगा भड़काने समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं। जहांगीर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला भी दर्ज है, जिसकी जांच ईडी कर रही है। जहांगीर को टीएमसी ने हालिया चुनाव में फलता सीट से अपना उम्मीदवार बनाया लेकिन नेता ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मैदान छोड़ने का ऐलान कर दिया था।
जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ
गिरफ्तारी के बाद अब जांच एजेंसियां जहांगीर खान से पूछताछ करेंगी। अधिकारियों का कहना है कि उनके फरार रहने और सीमा तक पहुंचने के पूरे नेटवर्क की भी जांच की जाएगी।
STF की हिरासत में जहांगीर खान
चुनाव प्रचार के दौरान जहांगीर खान और उत्तर प्रदेश के चर्चित IPS अधिकारी अजयपाल शर्मा के बीच तीखी बयानबाजी भी सुर्खियों में रही थी। उस समय उन्होंने सार्वजनिक रूप से ‘पुष्पा’ फिल्म के डायलॉग का इस्तेमाल करते हुए खुद को दबाव के आगे न झुकने वाला बताया था। फिलहाल STF ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें- Earthquake : फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, 8 की मौत, कई इमारतें क्षतिग्रस्त, राहत और बचाव कार्य जारी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









