Delhi NCRमौसम

दिल्ली समेत उत्तर भारत में भीषण गर्मी, IMD ने अगले दो दिनों तक राहत से किया इनकार

Weather Forecast : भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली और उत्तर भारत के कई हिस्सों में प्रचंड गर्मी का असर जारी है और अगले दो दिनों तक इसमें किसी तरह की राहत मिलने की संभावना नहीं है. तापमान सामान्य से लगातार ऊपर बना हुआ है.

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव दर्ज नहीं किया गया. इस दौरान न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा.

दो दिनों तक बदलाव की संभावना नहीं

कई इलाकों में तापमान सामान्य स्तर पर रहा, जबकि कुछ क्षेत्रों में यह सामान्य से 1.6 से 3.0 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया. IMD ने हीटवेव को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. विभाग के मुताबिक दिल्ली में अगले दो दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, हालांकि 28 अप्रैल के बाद पूर्वी हवाओं के प्रभाव से हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है.

दिल्ली में लगातार तीसरे दिन हीटवेव

आज के पूर्वानुमान के अनुसार न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. साथ ही हवा की गति 20 से 25 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है. आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है और कुछ इलाकों में धूल भरी हवाएं चलने का भी अनुमान हैय

राजधानी में लगातार तीसरे दिन हीटवेव की स्थिति बनी हुई है, जो सोमवार (27 अप्रैल) तक जारी रह सकती है. मौसम विभाग ने बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है. लोगों को हल्के सूती कपड़े पहनने, धूप में निकलते समय सिर ढकने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी गई है. साथ ही अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की भी अपील की गई है.

ये भी पढ़ें- चैटिंग होगी और आसान, WhatsApp में आ सकते हैं फ्लोटिंग नोटिफिकेशन बबल्स

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button