Crime News : हरियाणा के फरीदाबाद की भीकम कॉलोनी में 17 तारीख को हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सख्त संदेश देने के लिए आरोपियों का मुंडन करवाकर उसी स्थान पर परेड निकाली, जहां वारदात को अंजाम दिया गया था.
बता दें कि भीकम कॉलोनी के चौराहे पर परवीन लोहिया नाम के व्यक्ति पर कुछ बदमाशों ने हथोड़ों से जानलेवा हमला कर दिया था. इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को धर दबोचा. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का मुंडन करवाया और उसी जगह पर उनकी परेड निकाली, जहां उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया था. वहीं, पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं और इनके खिलाफ पहले से ही कई थानों में गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं.
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई का मकसद इलाके में फैले डर को खत्म करना और लोगों में सुरक्षा का भरोसा बहाल करना है. साथ ही पुलिस ने यह भी कहा कि आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश जारी है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा. फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई के बाद कॉलोनीवासियों ने राहत की सांस ली है, वहीं अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश भी दिया गया है.
ये भी पढ़ें- वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें, उचित मांगों पर जल्द कार्रवाई का दिया भरोसा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









