Punjabराज्य

‘गैंगस्टरां ते वार’ का 136वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 548 स्थानों पर छापेमारी, 295 गिरफ्तार

Punjab News : राज्य में चलाए जा रहे निर्णायक अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 136वें दिन पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए 548 ठिकानों पर छापेमारी की.

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने की थी. एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं.

7 घोषित अपराधी भी गिरफ्तार

136वें दिन पुलिस टीमों ने एक हथियार सहित 295 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत के बाद कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 34,212 हो गई है.

इसके अलावा, 78 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियातन कार्रवाई की गई, जबकि 9 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया. कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने 7 घोषित अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया.

गैंगस्टरों के बारे में गोपनीय जानकारी दें

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के द्वारा वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गोपनीय रूप से सूचना दे सकते हैं. इसके अलावा अपराध और आपराधिक गतिविधियों से संबंधित सूचनाएं भी साझा की जा सकती हैं.

91 नशा तस्कर गिरफ्तार

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ को 461वें दिन भी जारी रखते हुए 91 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से 1.1 किलोग्राम हेरोइन, 476 नशीली गोलियां और 5,100 रुपये की ड्रग मनी बरामद की. इसके साथ ही मात्र 461 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या बढ़कर 66,841 हो गई है. नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने तीन व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए भी प्रेरित किया.

ये भी पढ़ें- लोनधारकों के लिए बड़ी खबर, RBI ने Repo Rate में नहीं किया कोई बदलाव, महंगाई बढ़ने की जताई आशंका

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button