Haryana

फरीदाबाद में दोस्त ने गोली मारकर की दोस्त की हत्या, परिवार में मचा हड़कंप

Faridabad Crime : फरीदाबाद की भीकम कॉलोनी में एक खौ़फनाक घटना सामने आई है, जहां 20 साल के युवक को उसके दोस्तों ने गोली मार दी। युवक ने दो दिन तक अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ी, लेकिन आखिरकार उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक परिवार के सदस्य गहरे सदमे में हैं।

गंभीर हालत में कराया गया भर्ती

परिजनों के अनुसार, आरोपी दोस्त योगेश को घर से यह कहकर ले गए थे कि उन्हें अनाज की बोरी उतारनी है। परिवार को लगा कि वह कुछ ही समय में लौट आएगा, लेकिन बाद में उन्हें सूचना मिली कि योगेश को गोली मार दी गई है। जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो देखा कि योगेश के माथे में गोली लगी थी और वह गंभीर रूप से घायल था। उसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की। लेकिन दो दिन तक संघर्ष करने के बाद वह अपनी जिंदगी की जंग हार गया।

योगेश परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी तीन बहनें थीं। इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। योगेश इन दिनों काम की तलाश में था और घर पर ही रह रहा था।

मामले की आगामी जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान कर ली है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और हत्या के कारण का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग, पहले फेज में 90% मतदान, डिटेस में पढ़ें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button