Haryanaराज्य

हाईटेंशन तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सोनीपत पुलिस ने 3 आरोपी पकड़े

Sonipat Police Action : हरियाणा के सोनीपत पुलिस ने हाईटेंशन बिजली तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये आरोपी सक्रिय बिजली लाइनों को काटकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे, जिससे न केवल आर्थिक नुकसान होता था बल्कि बड़ा हादसा होने का खतरा भी बना रहता था.

पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों की पहचान नीरज, दीपक और अरमान के रूप में हुई है. तीनों पर पहले से ही चोरी के कई मामले दर्ज हैं और ये लंबे समय से इस तरह की वारदातों में शामिल रहे हैं.

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गई हाईटेंशन तारों के दो बंडल, एक वाहन और तार काटने में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए हैं. जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने गांव बैंयापुर इलाके में करीब 2 से 3 किलोमीटर लंबी बिजली तार काटकर चोरी की थी.

पुलिस को और खुलासों की उम्मीद

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कुल सात वारदातों में अपनी संलिप्तता कबूल की है. इनमें से पांच मामले सोनीपत, जबकि एक-एक वारदात रोहतक और झज्जर में की गई थी.

एसीपी राजपाल ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उनसे अन्य घटनाओं के बारे में भी जानकारी जुटाई जा सके. पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में और भी खुलासे हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें- दोस्त से मिलने के लिए 12 किलोमीटर दौड़ी लड़की, धूल से हुआ बुरा हाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button