LSG vs RR : लखनऊ सुपर जायंट्स का हार का सिलसिला जारी है, और टीम ने बुधवार को लगातार चौथा मैच हार लिया। इकाना में खेले गए इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए LSG की पूरी टीम 119 रनों पर सिमट गई। बल्लेबाजी में ऋषभ पंत का प्रदर्शन भी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। आयुष बडोनी के रन आउट होने के बाद पंत ने मैदान पर कदम रखा और पहली ही गेंद से आक्रामक शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन तीसरी गेंद पर वे आउट हो गए।
शून्य पर आउट हो गए पंत
शुरुआत में गेंद हवा में घूम रही थी, जिस कारण पंत ने पहले दो गेंदों पर बड़े शॉट्स नहीं लगाए, लेकिन फिर भी तीसरी गेंद पर वही प्रयास किया और गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के हाथों में चली गई। पंत शून्य पर आउट हो गए। मैच के बाद पंत से पूछा गया कि टीम ने कहां गलती की, तो उन्होंने कहा, “हमें अपनी बैटिंग से निराशा मिली। हमें इस हार का कारण अपने अंदर ही खोजना होगा, बाहर नहीं।
मिचेल मार्श ने 41 गेंदों पर बनाए 55 रन
पंत ने कहा, “बैटिंग के दौरान हमें समय लेना चाहिए था, और इसके लिए कोई बहाना नहीं है। मुझे लगता है कि हम मैच को आगे तक ले जा सकते थे, और हमें अपनी जिम्मेदारी उठानी होगी। लक्ष्य का पीछा करते हुए ओपनर मिचेल मार्श ने 41 गेंदों पर 55 रन बनाए, लेकिन उनके अलावा कोई और बल्लेबाज साथ नहीं दे सका। आयुष बडोनी रन आउट हुए, पंत जल्दी आउट हो गए और एडन मार्क्रम भी बिना खाता खोले आउट हो गए।
प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जीतने होंगे 6 मैच
अब लखनऊ सुपर जायंट्स ने 7 मैच खेले हैं, जिनमें से केवल 2 मैच जीते हैं, और 5 मैचों में हार का सामना किया है। टीम के 4 अंक हैं और नेट रन रेट -1.277 है। अब लखनऊ को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने अगले 7 मैचों में से कम से कम 6 मैच जीतने होंगे।
ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान फिनलैंड दौरे पर पहुंचे, दुनिया भर के पंजाबियों से योगदान देने का आह्वान
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









